How to Remove Stretch Marks in Hindi – स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय

02:11 Mona Kapoor 0 Comments

स्ट्रेच मार्क्स से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। स्ट्रेच मार्क्स कई कारणों से हों सकते हैं। गर्भावस्था के समय अधिक वज़न बढ़ने से त्वचा में खिचाव आ जाता है। इस खिचाव से जो निशान बन जाते हैं, वह स्ट्रेच मार्क्स कहलाते हैं। कई बार एकदम से बहुत सारा वज़न कम होने से भी यह निशान बन जाते हैं। किसी प्रकार की कसरत जिससे त्वचा में ज़्यादा खिचाव आए, उससे भी यह निशान हो सकते हैं। यह स्ट्रेच मार्क्स स्तनों, जांघों, कमर, पीठ और नितंबों के निचले हिस्से में हो सकते हैं। पर अच्छी बात यह है कि इन निशानों को दूर किया जा सकता है। बस कुछ घरेलू उपाय अपनाने होंगे - केस्टर ऑयल का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कोकोआ मक्खन है स्ट्रेच मार्क्स हटाने का उपाय चीनी और जैतून का तेल है स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का उपाय स्ट्रेच मार्क्स हटाने का घरेलू नुस्खा है नींबू का रस और ग्लिसरीन स्ट्रेच मार्क्स दूर करें गेहूं के बीज और विटामिन ई के तेल से केस्टर ऑयल का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए केस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल त्वचा की समस्याओं के उपचार के लिए काफी प्रभावशाली है। आप बस स्ट्रेच मार्क्स वाले क्षेत्रों में अरंडी के तेल के साथ मालिश करें। मालिश के बाद एक गर्म तौलिया या गर्म बोतल से उस क्षेत्र में गर्माहट दें। लगातार करने से आपके निशान मिट जाएंगे। कोकोआ मक्खन है स्ट्रेच मार्क्स हटाने का उपाय कोकोआ मक्खन के साथ स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह अच्छी मालिश दिन में दो से तीन बार करें। रोजाना करने से निशान मिट जाएंगे। चीनी और जैतून का तेल है स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का उपाय चीनी के साथ जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) का प्रयोग करें और स्ट्रेच मार्क्स से मुक्ति पाएं। ठीक दबाव बनाए रखें, ना ज़्यादा ना कम। 5-10 मिनट तक इस मिश्रण को लगाएं। 3-4 बार एक सप्ताह में इसे करें और जल्दी ही आप परिणाम देखेंगे। स्ट्रेच मार्क्स हटाने का घरेलू नुस्खा है नींबू का रस और ग्लिसरीन नींबू का रस और ग्लिसरीन अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और ... https://www.shimply.com/articles/stretch-marks-hatane-ke-gharelu-upay/

from Articles https://www.shimply.com/articles/stretch-marks-hatane-ke-gharelu-upay/